भाजपा के समर्थन में उतरे आरएसएस व वीएचपी के कार्यकर्ता बांट रहे श्री रामलला का प्रसाद व रज

अन्य खबरे , 321

अयोध्या।यूपी में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया। वहीं अयोध्या में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है । लेकिन विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए है। अलग-अलग टीमों में यह संयुक्त टीम लोगों के घर- घर और दुकान दुकान जा रही है, राम रज के साथ प्रसाद दे रही है और राम मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी दे रही है । यही नहीं उनसे शत प्रतिशत मतदान कर राम मंदिर में सहायक सरकार लाने की अपील भी की जा रही है। और कहां जा रहा है जिस तरह 500 सालों का सपना बीजेपी सरकार में पूरा हुआ उसी तरह लोगों के सपनों को पूरा करने वाली सरकार के लिए मतदान अवश्य करें।राम मंदिर के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता घरों घरों में जाकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आप 27 तारीख को मतदान के लिए जाइए साथ में एक जागरूकता पत्रक है लगाने के लिए जिसमें है कि आप मतदान शत प्रतिशत करिए और भगवान का प्रसाद ले जाकर दे रहे हैं और वहां की रज छोटी सी डिब्बी में बनाया है उसे लोगों तक पहुंचाना है शत प्रतिशत मतदान होगा तो देश को फायदा होगा और सब के संकल्पों की सरकार बनेगी लोग जो विचार कर रहे हैं उसके अनुसार लोग चुनकर आएंगे राम मंदिर का सपना सबका है जन जन का सपना है असर शब्द नहीं है हृदय की भावनाएं हैं उसको असर के रूप में मत देखिए भावनाएं भावनाएं होती हैं भावनाएं होती है वह भाव के रूप में अभिव्यक्ति होती है हमारे अंदर आपके अंदर वह भाव नहीं दिख रहा है सब में देख रहे हैं भगवान राम के मंदिर की जो 500 वर्षो से कल्पना थी वह साकार हो रही है तो भाव रूप में सबके सामने आ रहा है हम शत प्रतिशत मतदान कराएंगे जिससे लोगों के संकल्पनाओं की सरकार बने । यह सब मतदान के बाद ही संभव होगा।संघ के अवध प्रान्त प्रचारक मनोज कुमार ने बताया कि प्रभु श्री राम का इतने सालों के इंतजार के बाद मंदिर बनने जा रहा है तो स्वाभाविक रूप से हर राम भक्तों के मन में इच्छा होती है की रज हमारे घर में भी आए तो अपने लोगों ने वरिष्ठ लोगों ने संतों के कहने पर यह काम शुरू हुआ कि हर घर में राम रज पहुंचे प्रसाद के साथ पहुंचे ताकि उनको आनंद की अनुभूति हो सके कि हमारा मंदिर बन रहा है रज हमारे पास भी आ गई है और हर मोहल्ले में खासकर अयोध्या के किसी मंदिर में पहले पूजन करके फिर रज बांटने का कार्य शुरू करेंगे इतना बड़ा देश है चुनाव कहीं न कहीं तो होता रहेगा तो चुनाव से रामरज का बहुत मतलब नहीं है और स्वाभाविक है राम के बारे में हर कोई सोचता ही है।अयोध्यावासी सत्यवीर सिंह के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के लोग आए थे और उन्होंने अपनी बातों को रखा उन्होंने बताया कि मंदिर की जो कल्पना हुई थी। वह अब साकार हो रही है। आगे भी ऐसे ही होगा आप लोग मतदान में ध्यान दें और उसी हिसाब से वोट दिया जाए हम लोग भी चाहते हैं। कि भव्य राम मंदिर बने उसकी कल्पना हमारे भी मन में है। हमारे परिवार की बुजुर्गों के मन में है सभी को हम साथ में लेकर के यही चाहते हैं कि दोबारा से मंदिर की कल्पना पूर्ण हो और हम सबके सपने साकार हो जहां तक वोट देने को है तो हमारे मन में है कि जो इस कल्पना को साकार कर सकें और मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को पता है कि मंदिर की कल्पना कैसे साकार हो पाएगी आखिर मंदिर तभी बन पाया है जब बीजेपी की सरकार बनी है दोबारा फिर से सारा हिंदू समाज साथ में हैं और हमारी सोच के अनुसार लगता है कि ऐसा होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top