भिनगा विधान सभा से 16प्रत्याशी वही श्रावस्ती विधान सभा से 13 राजनैतिक दल /निर्दल प्रत्याशियों क़ा हुआ नामंकन
अन्य खबरे Feb 10, 2022 at 08:32 PM , 442श्रावस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश ने बताया है कि 290-विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती में 13 राजनैतिक दल/निर्दल प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया था। जिसमें विधानसभा क्षेत्र 290-श्रावस्ती के रिटर्निंग आफिसर द्वारा नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान कुल 11 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत किया गया है। जिसमें से बहुजन समाज पार्टी से नीतू मिश्रा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मुहम्मद रमजान, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद असलम राईनी, भारतीय जनता पार्टी से रामफेरन पाण्डेय, पीस पार्टी से एहतशामुल हक खान, राष्ट्रीय जनतान्त्रिक भारत विकास पार्टी से दयाराम दास, जन अधिकारी पार्टी से मोल्हू राम, आम आदमी पार्टी से रत्नेश, सम्यक पार्टी से राजन सिंह, भारतीय सुभाष सेना से राजेन्द्र एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय कुमार के द्वारा प्राप्त नामांकन पत्र स्वीकृत किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र 290-श्रावस्ती के रिटर्निंग आफिसर द्वारा नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी त्रिभुवन पुत्र अवध राम एवं कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती ज्योति वर्मा पत्नी चौधरी कुंवर सिंह का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया है।
वहीं विधानसभा क्षेत्र 289-भिनगा में 16 राजनैतिक दल/निर्दल प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया था। जिसमें विधानसभा क्षेत्र 289-भिनगा के रिटर्निंग आफिसर द्वारा नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान कुल 12 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत किया गया है। जिसमें समाजवादी पार्टी से इन्द्राणी देवी, भारतीय जनता पार्टी से पद्मसेन चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से अलामुुद्दीन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से गजाला चौधरी, बहुजन महा पार्टी से प्रभाकर पाण्डेय, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) से मनोज पाठक, आम आदमी पार्टी से सुनील कुमार, सम्यक पार्टी से रामरूप, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन से आशिया, विकासशील इंसान पार्टी से रामकिशोर, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में झलूसे एवं मोती के द्वारा प्राप्त नामांकन पत्र स्वीकृत किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र 289-भिनगा के रिटर्निंग आफिसर द्वारा नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप कुमार विश्वकर्मा, भारतीय सुभाष सेना से मंशाराम, बहुजन मुक्ति पार्टी से जगराम एवं निर्दलीय प्रत्याशी मंजूर खान का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया है।



























Comments