3,98,674 ली0 अवैध शराब बरामद
अन्य खबरे Feb 10, 2022 at 08:30 PM , 305लखनऊ।
*विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध 73,486 छापें और 8,711 मुकदमे दर्ज*
*3,98,674 ली0 अवैध शराब बरामद तथा 8,84,354 कि०ग्रा० लहन को मौके पर किया गया नष्ट*
*3,032 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 87 वाहन जब्त*
*एक दिन* में दर्ज हुए *521 मुकदमे और 33,751 ली. अवैध शराब* की बरामदगी की गयी तथा लगभग 59,335 कि.ग्रा. लहन एवं कई भट्ठियों को मौके पर नष्ट किया गया
*99 अभियुक्त गिरफ्तार कर आबकारी एवं सुस्ंगत धाराओं में हुई कार्यवाही और 02 वाहन किया गया जब्त*
चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के अड्डों पर कार्यवाही करते हुए अधिक मात्रा में शराब बरामद कर मौके पर भारी मात्रा में लहन एवं भट्ठियों को नष्ट किया गया।
*जनपदों में की गयी बड़ी कार्यवाही*
*जनपद झांसी* में अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी करते हुए 805 ली0 कच्चीी शराब बरामद की गयी तथा 9200 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट करते हुए 06 मुकदमे पंजीकृत किये गये ।
*जनपद अलीगढ़* के चन्दनिया, सुरेन्द्र नगर, गुलार रोड, कौडि़यागंज आदि स्थानों पर दबिश देते हुए 725 ली0 अवैध शराब बरामद की गयी तथा 20 अभियोग दर्ज किये गये।
*जनपद उन्नाव* में पुरवा तथा मोरांवा थानान्तर्गत कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी करते हुए 738 ली0 कच्ची़ शराब बरामद कर 17 अभियोग पंजीकृत किये गये ।
*जनपद सीतापुर* में अवैध अड्डों पर छापेमपारी कर 305 ली0 कच्ची शराब बरामद करते हुए 870 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 12 अभियोग दर्ज किये गये।
*जनपद शामली* में थानाभवन, कैराना तथा झिंझाना अन्तर्गत कई संदिग्ध् स्थानों पर प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 710 ली0 कच्ची शराब बरामद कर 03 मुकदमें पंजीकृत किये गये।
*मण्डलवार पकड़े गये अभियोग एवं की गयी जब्ती*
कार्यवाही के क्रम में *वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत* स्थित जनपदों में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी के दौरान कुल 1582 ली0 कच्ची शराब बरामद करते हुए 33 अभियोग दर्ज किये तथा 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सुसंगत नियमों के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
*प्रयागराज मण्डल* में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 40 अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 1841 ली0 अवैध शराब बरामद 2950 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया।
*गोरखपुर मण्डल* में दबिश कार्यवाही कर 16 अभियोग दर्ज करते हुए 2084 ली0 अवैध शराब की बरामदगी की गयी तथा 14600 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
*बस्ती मण्डल के अन्तर्गत* स्थित जनपदों में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए कुल 1665 ली0 कच्ची शराब बरामद किया गया तथा 10 अभियोग दर्ज किये।
*लखनऊ मण्डल* में 514 ली0 अवैध शराब की बरामदगी की गयी तथा 8000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करते हुए 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
*अयोध्या मण्डल* में 1889 ली0 अवैध शराब बरामद करते हुएा 26 अभियोग दर्ज किये गये तथा 3350 लहन तथा कई भट्ठियों को मौके पर नष्ट् किया गया।
*कानपुर मण्डल* अन्तर्गत बड़े पैमाने पर छापेमारी की गयी, जिसमें 35 अभियोग दर्ज करते हुए 2515 ली0 शराब जब्त की गयी ।
*बरेली मण्डल* अन्तर्गत स्थित जनपदों में दबिश कार्यवाही के दौरान 2422 ली0 अवैध शराब बरामद करते हुए 43 अभियोग दर्ज किये गये तथा 4360 लहन तथा कई भट्ठियों को मौके पर नष्टद किया गया तथा 10 व्येक्तियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गयी।
*मेरठ मण्डल* में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के संदिग्ध ग्रामों में प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 34 अभियोग दर्ज करते हुए कि0ग्रा0 लहन नष्ट किया गया 2034 ली0 अवैध शराब जब्त की गयी ।
*मुरादाबाद मण्डल* अन्तर्गत स्थित जनपद मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा, बिजनौर एवं रामुपर में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 37 अभियोग पंजीकृत किये गये तथा 2204 लीटर शराब बरामद कर 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
*इसी क्रम में छापेमारी के दौरान मिर्जापुर मण्डल में 598 ली0, आजमगढ़ मण्डल में 1249 ली0, देवीपाटन मण्डल 1438 ली0, सहारनपुर मण्डल में 2139 ली0, आगरा मण्डल में 1889, अलीगढ़ मण्डल में 2080 ली0, झांसी मण्डल में 1757 तथा चित्रकूट मण्डल में 1750 ली0 शराब की बरामदगी की गयी तथा स्टाफ द्वारा भारी मात्रा में लहन एवं शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण एवं भट्ठियों को बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया*



























Comments