कोरोना महामारी में बच्चे ड्रेस पाकर खुशी में झूम उठे
जनपत की खबर Aug 20, 2020 at 05:12 PM , 617लखनऊ। प्राथमिक विद्यालय भटगवां पांडे सरोजनी नगर, लखनऊ में 133 बच्चों को सोशल डिसटेंन्शिग का पालन करते हुए यूनीफार्म का वितरण किया। कोरोना महामारी में बच्चे ड्रेस पाकर खुशी में झूम उठे। यूनीफार्म वितरण के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ दिनेश कुमार और खण्ड शिक्षा अधिकारी सरोजनी नगर लखनऊ शिव नन्दन सिंह नें छात्रों को यूनीफार्म का वितरण किया। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती अन्जू तथा अन्य गणमान्य अभिभावकों के साथ ही साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक / जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ सुधांशु मोहन, सहायक अध्यापक श्री राजेन्द्र कुमार, श्रीमती कहकशां अजीम, शिक्षामित्र श्रीमती शोभना राजवंशी एवं श्रीमती प्रीती कुमारी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ ने निर्देश दिए कि जनपद के समस्त प्रधानाध्यापक अपने अपने विद्यालयों में 31अगस्त तक शासनादेश के अनुसार यूनीफार्म का वितरण कराना सुनिश्चित करें।































Comments