शीतकालीन बजट सत्र के दौरान 'मुलायम' से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की शिष्टाचार भेंट
जनपत की खबर Jan 31, 2022 at 02:32 PM , 374लखनऊ।
संसद में शीतकालीन बजट सत्र का आज पहला दिन है। इस बीच एक 'मुलायम' शिष्टाचार ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चर्चा में ला दिया है। दरअसल, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव संसद भवन से बाहर आ रहे थे, तभी उधर से स्मृति ईरानी भी गुजर रही थीं। दोनों नेताओं की मुलाकात हुई, स्मृति ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद ईरानी ने मुलायम के पैर छुए। आशीर्वाद के तौर पर मुलायम ने स्मृति के सिर पर हाथ रखा। सियासी गलियारे में इसे दिल्ली से यूपी चुनाव में यादवों को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
भाजपा का यादव वोट बैंक 22 चुनाव में न छिटके
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव में सक्रिय हैं। स्मृति ईरानी मुलायम सिंह का आशीर्वाद लेना राजनीतिक जानकारियां मान रहे हैं कि भाजपा का यूपी में यादव और बैंक का विश्वास बना रहे। वरिष्ठ पत्रकार प्रभा शंकर अस्थाना बताते हैं कि या आशीर्वाद की तस्वीर सामने आने के बाद यह स्पष्ट संदेश देना है कि 2014 2017 और 2019 में जो भाजपा के साथ यादव वोट बैंक था, वह मुलायम सिंह के सम्मान को देखते हुए भाजपा में बना रहे।
सियासत में तस्वीर के बड़े मायने होते हैं। वरिष्ठ पत्रकार कहते हैं मुलायम सिंह यादव शुरू से भाजपा के और मोदी की तारीफ करते हुए देखे गए हैं उनको भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के द्वारा संसद भवन में आशीर्वाद लेते हुए या तस्वीर सामने लाना यूपी सियासत में बहुत बड़ा संदेश देना है।































Comments