राजधानी से विदेशी मदिरा के ब्रान्डों के हजारों की संख्या में नकली ढक्कन बरामद, विभिन्न जिलों में होती थी सप्लाई
जनपत की खबर Jan 31, 2022 at 02:30 PM , 357लखनऊ : उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग और एसटीएफ़ की संयुक्त कार्यवाही में राजधानी लखनऊ के बाजारखाला स्थित एक घर से विदेशी मदिरा के विभिन्न प्रचलित ब्रान्डों के लगभग 22000 नकली ढक्कन बरामद किये गये हैं. विधानसभा चुनाव और रायबरेली मदिरा काण्ड में नकली ब्रांड के शराब के उपयोग की बात सामने आने पर सक्रिय प्रशासन ने इनपुट के आधार पर 30 जनवरी की रात में छापेमारी की कार्यवाही कर भारी मात्रा में बरामदगी किया.
रात्रि 11 बजे से शुरू हुई छापेमारी की यह कार्यवाही पूरी रात चली और अगले दिन 31 जनवरी को तड़के जनपद की आबकारी टीम एवं एसटीएफ ने राजेश जायसवाल निवासी बाजारखाला, लखनऊ एवं विनय कुमार जायसवाल निवासी सीतापुर को गिरफ्तार किया. गिरफ़्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर राजेश कुमार जायसवाल के बाजार खाला स्थित घर से विदेशी मदिरा के विभिन्न प्रचलित ब्रान्डों के लगभग 22000 नकली ढक्कन बरामद किए गए. इस बरामदगी में ब्लेंडर प्राइड, रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू, मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की, मैकडॉवेल नंबर वन रम तथा पिलखानी डिस्टलरी के नकली खाली ढक्कन एक अदद मोटरसाइकिल रही.
प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला कि इनके द्वारा ये ढक्कन छोटू निवासी कानपुर के यहां से मंगाया जाता था. जिसे जनपद सहित आसपास के जिलों में भी भेजा जाता था. प्रकरण में उक्त दोनों अभियुक्तों एवं कानपुर के छोटू के विरुद्ध बाजार खाला थाना में 60/72 एक्साइज एक्ट, 63 कॉपीराइट एक्ट एवं 420 आईपीसी के अंतर्गतअभियोग पंजीकृत करते हुए पकड़े गए राजेश जायसवाल एवं विनय जायसवाल उपरोक्त को जेल भेजा दिया गया. इस दबिश टीम में एसटीएफ के साथ क्षेत्रिय आबकारी निरीक्षक, सेक्टर-9 ज्योत्सना शर्मा एवं सुभाष चंद्र अपने हमराही सिपाहियों के साथ शामिल रहे.































Comments