विभिन्न थाना क्षेत्रों से 07 वांछित अभियुक्तों को पुलिस नें किया गिरफ्तार |
अन्य खबरे Jan 10, 2022 at 10:55 PM , 428लखनऊ।
विभिन्न थाना क्षेत्रों से वांछित में 07 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
दिनांक 09/10-01-2022 को रात्रि थाना गोसाईगंज 02, आशियाना 01, पारा 01, पीजीआई 01, गाजीपुर 01, अलीगंज 01 अभियुक्त गिरफ्तार। इस प्रकार वांछित में कुल 07 अभियुक्त गिरफ्तार ।
डी०सी०पी० उत्तरी
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार |
थाना महानगरः– दिनांक 09-01-2022 को एस०आई० श्री पुष्पराम सिंह थाना महानगर द्वारा दौराने गस्त मय हमराही फोर्स के अभियुक्त 01 ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र कौशल किशोर श्रीवास्तव निवासी-1 / 12 पी०एन०टी० कालोनी महानगर लखनऊ को पार्क के पास विज्ञानपुरी, महानगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना महानगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
डी०सी०पी० दक्षिणी
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार ।
थाना गोसाईगंजः दिनांक 09-01-2022 को एस०आई० श्री ललित कुमार थाना गोसाईगंज द्वारा मय हमराही फोर्स के दौराने गस्त अभियुक्त 01- नीरूलाल पुत्र पन्नेलाल निवासी लोधपुरवा मजरा अस्ती थाना गोसाईगंज लखनऊ को सामुदायिक मिलन केन्द्र ग्राम अस्ती गोसाईगंज से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना गोसाईगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना गोसाईगंज:- दिनांक 09-01-2022 को एस०आई० श्री श्याम बाबू सिंह थाना गोसाईगंज द्वारा मय हमराही फोर्स के दौराने गस्त अभियुक्त 01 राम तीरथ पुत्र सुखदीन निवासी ग्राम जौखण्डी थाना गोसाईगंज लखनऊ को ग्राम मुकुन्द खेडा मोड़ मजरा जौखण्डी गोसाईगंज से गिरफ्तार किया गया, • जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना गोसाईगंज पर अभियोग पंजीकृत किया
गया। थाना गोसाईगंजः- दिनांक 09-01-2022 को एस०आई० श्री ललित कुमार थाना गोसाईगंज द्वारा दौराने गस्त मह हमराही फोर्स के अभियुक्त 01 आशाराम पुत्र भगवानदीन निवासी कमालापुर मजरा जौखण्डी थान गोसाईगंज लखनऊ को ग्राम कमालापुर तिराहा गोसाईगंज से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना गोसाईगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
भा०द०वि०
थाना चिनहट:- दिनांक 10-01-2022 को थाना चिनहट द्वारा बताया गया कि दिनांक 09-01-2022 को वादी श्री शशांक पाण्डेय पुत्र श्री प्रेम नारायण पाण्डे निवासी ए 212 अक्षांश इन्क्लेव पुसुकपुरवा लौलाई थाना चिनहट लखनऊ ने थाना चिनहट पर सूचना दिया कि दिनांक 08-01-2022 को वादी अपने उक्त मकान का ताला बंद करके अपने पैतृक निवास जनपद अयोध्या चला गया था। दिनांक 08-01-2022 को समय करीब 04.00 बजे प्रातः वादी के पड़ोस के लोगो द्वारा वादी के घर में झांककर देखा गया तो वादी के घर में चोरी होना पाया गया। इस पर वादी के पड़ोसियों द्वारा पुलिस व वादी को सूचना दी गयी। इस सूचना पर वादी अपने उक्त घर पर गया तो देखा कि वादी की घर को क्षतिग्रस्त करके घर के अन्दर से वादी के पत्नी का मंगलसूत्र, सोने-चांदी के आभूषण, इनवर्टर, बैटरी, मोटोरोला का मोबाइल, हार्ड डिस्क आदि सामान को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस सूचना पर थाना चिनहट पर मु०अ०सं० 27 / 2022 धारा 380 / 427 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना एस०आई० श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना चिनहट द्वारा की जा रही है।






_page-0001.jpg)




















Comments