उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कसी
जनपत की खबर Jan 10, 2022 at 06:42 PM , 328लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिसे लेकर अब सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, BJP जनसम्पर्क अभियान प्रारम्भ करेगी।
BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, चुनाव की गाइडलाइन का पालन होगा। सभी कार्यकर्ता गाइडलाइन का पालन करेंगे। केंद्र सरकार की नीतियां लोगों तक पहुंचाएंगे। कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जनसम्पर्क करेंगे। लाभार्थी परिवारों से मिलेंगे बीजेपी कार्यकर्ता। कल 11 बजे से शुरू होगा भाजपा का जनसंपर्क अभियान।
मीडिया से बात करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया जनसंपर्क अभियान के दौरान महिला संपर्क, सामाजिक संपर्क, लाभार्थी संपर्क चलेगा। बूथ स्तर तक लोगों से संपर्क किया जाएगा। 5 व्यक्ति ही जन सम्पर्क के लिए निकलेंगे। 3.5 करोड़ लाभार्थी के घर जाएंगे कार्यकर्ता। 14 जनवरी को खिचड़ी भोज होगा। सांसद-विधायक जनसम्पर्क में भाग लेंगे।































Comments