बरेली में बीजेपी विधायक पर f.i.r. दर्ज
जनपत की खबर Jan 10, 2022 at 08:40 PM , 386बरेली में कंबल वितरण व भीड़ की भोजन पार्टी करने में बुरे फंसे भोजीपुरा के भाजपा विधायक बहोरन मौर्या, एफआईआर दर्ज
लखनऊ।
बरेली में आचार संहित लागू होने के बाद भी बगैर अनुमति भीड़ जुटाकर कंबल वितरण के साथ लोगों को भोजन कराने के मामले में प्रशासन ने भाजपा विधायक बहोरन लाल मौर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
चुनाव आयोग की बंदिशों के बाद भी भीड़ जुटाकर कंबल बांटने और लोगों को दावत खिलाने के मामले में भोजीपुरा से भाजपा विधायक बहोरन लाल फंस गए हैं। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सुर्खियां बनते ही प्रशासन ने विधायक बहोरन व अन्य लोगों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व व महामारी अधिनियम सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी है। कार्रवाई भोजीपुरा बीडीओ की शिकायत पर की गई है।
खाने और कंबल वितरण के फोटो व वीडियो वायरल हुए तो प्रशासन हरकत में आ गए। वीडियो में मौजूद लोगों के साथ विधायक बहोरन साफ दिखाई दे रहे थे। राज्य में चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका के चलते चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैली, रोड शो व नुक्कड़ सभाओं पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसके बाद भी बगैर अनुमति भीड़ जुटाकर कंबल वितरित करने आदि को नियमों का उल्लंघन माना गया। इसी आधार पर खंड विकास अधिकारी अतेन्द्र सिंह यादव ने भोजीपुरा थाने में कार्यक्रम के आयोजक के अलावा विधायक बहोरन लाल मौर्या व अन्य के खिलाफ महामारी-लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम सहित कई धाराओं में भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।































Comments