कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (राजकीय/निजी) में प्रशिक्षण कार्य संचालित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी

जनपत की खबर , 316

लखनऊ।

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (राजकीय/निजी) में प्रशिक्षण कार्य संचालित किये जाने के सम्बन्ध में निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन श्री हरिकेश चौरसिया ने निर्देश जारी किए है। 

1. कोविड-19 के लगातार बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत प्रदेश में संचालित समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दिनांक 10 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक प्रशिक्षार्थियों के प्रशिक्षण का कार्य भौतिक रूप से बंद रहेगा । उक्त अवधि में प्रशिक्षण कार्य ऑनलाइन मोड में संम्पादित किया जाएगा । प्रशिक्षार्थीगण संस्थान में उपस्थित नहीं होंगे।

2. प्रधानाचार्य व समस्त कर्मचारी संस्थान में उपस्थित होकर संस्थान के प्रशिक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करेंगे।

3. परीक्षायें, पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप, समस्त कोविड गाइडलाईन के अनुपालन के साथ सम्पादित की जायेंगी।

4. संस्थानों में कोविड हेल्प डेस्क, सोशल डिसटेंसिंग, मास्क की अनिवार्यता तथा प्रतिदिन सेनिटाइजेशन इत्यादि की व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू किया जाये।

5. कोविड-19 से सम्बंधित SOP (मानक सञ्चालन प्रक्रिया) तथा कोविड-19 से बचाव के लिये शासन व निदेशालय स्तर से पूर्व में निर्गत समस्त दिशा निर्देशों का अनिवार्यता से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

कोविड-19 की रोकथाम के लिये, निदेशालय स्तर पर संयुक्त निदेशक (स्थापना) श्री आर० आर० यादव एवं मंडल स्तर पर प्रत्येक मंडल के संयुक्त निदेशक(प्रशि०/शिक्षु०) तथा जनपद स्तर पर जिले के नोडल प्रधानाचार्यों को तत्काल प्रभाव “नोडल अधिकारी" नामित किया जाता है जो उपरोक्त व्यवस्था को अपने कुशल पर्यवेक्षण में अनुपालन करना सुनिश्चित करायेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top