*आचार संहिता लागू होते ही कमिश्नरेट पुलिस हुई सक्रिय, थाना सआदतगंज के अंबरगंज में चला पोस्टर होर्डिंग उखाड़ अभियान*
जनपत की खबर Jan 08, 2022 at 08:23 PM , 397लखनऊ।
लखनऊ चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई, आचार संहिता लागू होते ही राजधानी लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस भी हरकत में आई, और बड़े पैमाने पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में झंडा, बैनर, पोस्टर, तथा होर्डिंग के विरुद्ध अभियान चलाया गया ।
इसी क्रम में पुराने लखनऊ के थाना सआदतगंज थाना प्रभारी बृजेश यादव के निर्देशन में अंबरगंज क्षेत्र में सुशील यादव चौकी प्रभारी ,एसआई विक्रम सिंह दीवान विजय बहादुर सिपाही कुलदीप यादव के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर गलियों चौराहों, पर लगे होर्डिंग, बैनर आदी उतारे गये ।































Comments