पी0ए0सी0 के 1608 मुख्य आरक्षियों को प्लाटून कमाण्डर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के पद पर किया गया प्रोन्नत
जनपत की खबर Jan 07, 2022 at 05:57 PM , 346लखनऊः 07 जनवरी , 2022
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जहाॅ एक ओर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे हैं वही पुलिस कर्मियों को भी समय से प्रोन्नति दिये जाने के प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में आज उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पी0ए0सी0 में कार्यरत 1608 कर्मियों को पदोन्नतियाॅ प्रदान की गई है।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 सेवा संवर्ग में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात 1608 कर्मियों को प्लाटून कमाण्डर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, श्री राजकुमार विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नति की प्रक्रिया भी प्रक्रियाधीन है। उन्होने प्रोन्नत सभी कर्मियों को शुभकामनाएं प्रदान की।
---------































Comments