डीएम व सीडीओ ने सन्त रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को निशुल्क प्रदान की गयी साइकिल।

जनपत की खबर , 345

निशुल्क साईकिल पाकर श्रमिकों के बेटे-बेटियों के खिले चेहरे।

श्रमिकों के बेटे-बेटियों को साईकिल मिलने से उनके आवागमन में होगी सुविधा-जिलाधिकारी।

साईकिल पाने से निश्चित ही बालिकाएं बढ़ेंगी आगे-मुख्य विकास अधिकारी।

श्रावस्ती। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रम विभाग द्वारा संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट  में अध्ययनरत 100 छात्र-छात्राओं को निशुल्क  साईकिल  जिलाधिकारी नेहा प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने प्रदान किया और उन्हें हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया। जिनमें से 60 छात्राएं है तथा 40 छात्र सम्मिलित है।
        इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि देश एवं प्रदेश  सरकार गरीबों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है । श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक की बेटे-बेटियां जिन्होने कक्षा-09वीं, 10वीं, 11वीं  व 12वीं उत्तीर्ण कर लिया है। अगली कक्षा में पढ़ने के लिए कोई दिक्कत न होने पावे, विद्यालय आने जाने के लिए साइकिल दिया जा रहा है, ताकि छात्र-छात्राएं अपनी आगे की शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ सके। उन्होने कहा कि श्रमिकों के बेटे-बेटियों को साईकिल मिलने से उनके आवागमन में सुविधा होगी।
     जिलाधिकारी ने कहा कि लडकियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही है लेकिन जरूरत इस बात की है कि बिना भेदभाव के लड़कों के बराबर उन्हें भी शिक्षित करें और आगे बढ़ावे ताकि उच्च पदों पर वे भी आसीन होकर अपना नाम रोशन कर सके।प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकोके उत्थान एवं कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन कर श्रमिकोको पात्रता के आधार पर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिको के 9वीं से इंटरमीडिएट पास छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल दी जा रही है ताकि उन्हें स्कूल जाने में कोई दिक्कत न हो।
        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिको के कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन कर  उन्हें पात्रता के आधार पर  लाभान्वित किया जा रहा है। साइकिल पाने से निश्चित ही बालिकाए अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेंगी और आगे बढ़ेंगी।
        इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी  दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा श्रमिको के कल्याण व उत्थान के लिए क्रमशः मातृत्व,शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना सहित कई योजनाओं का संचालन कर श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। 9वीं से इंटरमीडिएट पास 60 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल देकर मिशन शक्ति कार्यक्रम से जोड़ा गया है।
      इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, मदन पाण्डेय सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, लाभार्थी छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top