विकास की काली कमाई से जुटाई संपत्तियों की जांच जुटा ईडी
जनपत की खबर Jul 13, 2020 at 10:29 PM , 582लखनऊ! कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके गिरोह की काली कमाई से जुटाई गई संपत्तियों की जांच शुरू करने से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपने होमवर्क में जुटा है। जल्द ईडी के लखनऊ स्थित जोनल मुख्यालय की एक टीम दोबारा कानपुर जाने की तैयारी कर रही है। ईडी अधिकारियों ने कानपुर पुलिस से अब तक मिले दस्तावेजों का अध्ययन शुरू कर दिया है। अन्य दस्तावेजों को जुटाने की कसरत के साथ ही आयकर विभाग से भी संपर्क साधा गया है। सूत्रों का कहना है कि ईडी विकास दुबे व उसके कुछ करीबियों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) का भी अध्ययन कर रही है।ईडी की निगाह विकास दुबे व उसके गिरोह के सदस्यों की प्रापर्टी के साथ ही खासकर उन बेनामी संपत्तियों पर रहेगी, जो काली कमाई से जुटाई गई हैं। इसके लिए ईडी ने विकास दुबे के खजांची जय वायपेयी से पूछताछ में सामने आए बैंक खातों का ब्योरा भी जुटाना शुरू कर दिया है। कानपुर पुलिस ने विकास दुबे के विरुद्ध दर्ज एफआइआर समेत कुछ दस्तावेज हासिल करने के बाद ईडी उनका सिलसिलेवार अध्ययन कर रही है।उधर, कानपुर कांड में पुलिस की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं की जांच के लिए अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में गठित एसआइटी की निगाह भी विकास दुबे व उसके साथियों की काली कमाई पर होगी। हालांकि कानपुर पुलिस ने अब तक विकास दुबे की संपत्तियों से जुड़ी कई अहम जानकारियां जुटाई हैं, जिनके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है। विकास दुबे के पासपोर्ट को लेकर कानपुर व लखनऊ से जानकारी जुटाई जा रही है। उसके लखनऊ के कृष्णानगर स्थित अपने आवास के पते पर भी पासपोर्ट बनवाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है































Comments