हुआ ग्लोबल वेबनार ऑन एजुकेशन का आयोजन

जनपत की खबर , 486

लखनऊ। ग्लोबल वेबनार ऑन एजुकेशन का आयोजन दिनांक 12-07-2020 को अंतरराष्टरीय शिक्षाविद् अमेरिका,चिली,कनाडा,ब्राजील, कोलंबिया और बेसिक शिक्षा विभाग, एससीआरटी यूपी,सर्व शिक्षा अभियान और टीम ललितपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुुगल मीट के द्वारा साय 7:30 बजे आयोजित की गई। वेबनर का सुभारंभ श्रीमती वंदना शिरोतिया , टेक्सास,अमेरिका  द्वारा किया गया।शिक्षा रणनीति पर अर्नेस्टो उदुवर्ड विवांको, चिली द्वारा विचार साझा किया गया। इसके बाद डॉ स्वाति मिश्रा , पेंसिलवानिया, अमेरिका ने कोविड परिस्थिति में शिक्षा के दायित्व पर चर्चा की।इसी क्रम में शिवनादर फाउंडेशन विजय वर्मा,  और अनुज गोस्वामी ने शिक्षा में आईसीटी की आवश्कता पर चर्चा की।इसी क्रम में मारिया लूना, एरिका जेनेट, कोलंबिया से शिक्षा के अन्य आयामों पर विस्तृत जानकारी साझा की।खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलम सिंह जी के प्रेरणा स्त्रोत से जनपद लखनऊ से रंजीत सिंह रावत और सुरभि शर्मा, केआरपी ने वेबनार में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्वाति सचान, संचालक मंडल से अमरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। एससीआरटी , एसएसए से श्री अजय सिंह जी उप निदेशक और बेसिक शिक्षा विभाग से निदेशक श्री सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों और वर्तमान परिसथितियों में नई रणनीति, सुधार की  आवश्कता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन निदेशक महोदय ने रात्रि 11 बजे, इस आशा के साथ किया कि भविष्य में अन्य उपयोगी अंतरराषट्रीय वेबनर आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top