निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के लिए Voter Helpline Mobile Aap (VHA) का करें उपयोग
अन्य खबरे Sep 09, 2021 at 04:37 PM , 466अयोध्या 09 सितम्बर 2021 (सूवि)ः-जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से मतदाताओं/नागरिकों के मध्य Voter Helpline Mobile Aap (VHA) का उपयोग करकें नाम दर्ज कराने और निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम में किसी प्रकार त्रुटि होने पर संशोधन तथा अपर्माजन आदि की समस्त व्यवस्याये दी गयी है आप सभी Play Store में जाकर Voter Helpline Mobile Aap (VHA) को डाउनलोड करते हुये अपना दर्ज कराने, संशोधन कराने एवं अपर्माजन कराने की कार्यवाही कर सकते है।
इसी प्रकार समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अन्य समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, सुपरवाइजर/बीएलओ द्वारा भी उक्त Voter Helpline Mobile Aap (VHA) डाउनलोड किया जायेगा और मतदाताओं/नागरिकों को इसके सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जायेगी और इस आशय का प्रमाण-पत्र भी दिनांक 13 सितम्बर, 2021 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जायगा।



























Comments