27 सितम्बर को होगा कृतिम अंग व सहायता उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

अन्य खबरे , 308

अयोध्या।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि दिनांक 27 सितम्बर 2021 को कारसेवक पुरम अयोध्या में अशोक सिंहल फाउण्डेशन द्वारा श्रद्वेय अशोक सिंहल जी की जन्म जयन्ती के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, एम2के फाउण्डेशन तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा दिव्यांगजनो को निःशुल्क सहायता उपकरण यथा-ट्राईसाइकिल, बैसाखी एवं श्रवण यन्त्र के साथ ही कृत्रिम अंग यथा-बनावटी हाथ, बनावटी पैर व कैलीपर्स आदि की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने हेतु उपकरण सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आने वाले दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग यथा-बनावटी हाथ, बनावटी पैर व कैलीपर्स व अन्य सहायता उपकरण की सुविधा प्राप्त करने हेतु अपना अग्रिम पंजीकरण जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय अयोध्या के कक्ष संख्या-08 विकास भवन में शिविर आयोजन की तिथि से पूर्व सम्पर्क कर आवेदन कर सकते है। पंजीकरण हेतु इच्छुक दिव्यांगजन अपने साथ अपनी पूर्ण फोटो आगे तथा पीछे की खड़े होकर, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड के साथ सम्पर्क किसी भी कार्य दिवस व कार्य समय में सम्पर्क करें।

Related Articles

Comments

Back to Top