बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरा कार्यक्रम-विस्तृत

हेडलाइंस , 409

लखनऊ।
-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी  7 अगस्त 2021 से दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेगें।

-राष्ट्रीय अध्यक्ष जी  शनिवार को पूर्वान्हन 11 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेगें। जहां पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।  


-माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी पूर्वाह्न 11ः30 बजे इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी सहित अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेगें। 

-दोपहर 01ः15 बजे वे इसी स्थान पर विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। 

-श्री नड्डा अपराह्न 03ः30 बजे लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। शाम 04ः00 बजे श्री नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय, लखनऊ में प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रियों, पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। वे लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

-राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा 08 अगस्त को वे प्रातः 10ः40 बजे आगरा पहुंचेंगे। पूर्वाह्न 11ः00 बजे वे होटल ताज विलास (फतेहाबाद रोड), आगरा में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पार्टी की क्षेत्रीय टीम और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात् वे इसी स्थान पर विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। 

-शाम 03ः00 बजे श्री नड्डा आगरा में ही होटल SNJ GOLD  (फतेहाबाद रोड) में कोरोना वॉरियर्स सम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें कई गणमान्य चिकित्सक भी भाग लेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top