प्रयागराज मुख्यालय वाया एयरपोर्ट से 04 लेन से जोड़ने के कार्य हेतु रू0 08 अरब 08 करोड़ 93 लाख 32 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति की गयी प्रदान

जनपत की खबर , 465

लखनऊ।
उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में कौशाम्बी पर्यटन स्थल को जनपद प्रयागराज मुख्यालय वाया एयरपोर्ट से 04 लेन से जोड़ने के कार्य (लम्बाई 42.06 किमी0) हेतु रू0 08 अरब 08 करोड़ 93 लाख 32 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान कर दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कार्य की लागत के सापेक्ष रू0 20 करोड़ की धनराशि आवंटित की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। साथ ही निर्देश दिये गये हैं कि धनराशि का व्यय वित्तीय हस्त-पुस्तिाक के सुसंगत प्राविधानों तथा समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनुरूप किया जायेगा। 
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इस कार्य में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top