विभिन्न जनपदों के राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 06 चालू कार्यों हेतु रू0 45 करोड़ 31 लाख 79 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

जनपत की खबर , 522

लखनऊ, दिनांक 06 अगस्त 2021
उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में विभिन्न जनपदों के राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 06 चालू कार्यों हेतु रू0 45 करोड़ 31 लाख 79 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 06 चालू कार्यों में जनपद अम्बेडकर नगर, मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, सीतापुर, तथा फर्रूखाबाद के 01-01 कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग अंकित परियोजनाओं पर ही मानक/विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top