टोकियो ओलंपिक:बजरंग पुनिया सेमीफाइनल में,अशोक अदिति से भी पदक की आस

हेडलाइंस , 970

नई दिल्ली /टोक्यो।
गुरुवार को जिस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। उसी तरह आज यानी आज भारतीय महिला हॉकी टीम के पास भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था, जिसे महिला टीम भुला नहीं पाई। कांस्य पदक मैच में भारत को 3-4 से हार मिली।भारतीय पहलवान बजरंज पुनिया ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरे मुकाबले में दमदार जीत हासिल की। इरान के विरोधी मुर्ताजा को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। पहले राउंड में पिछड़ने के बाद बजरंग ने शानदार दांव लगाया और मुर्ताजा को चित करते हुए विक्ट्री बाय फॉल से जीत हासिल की और पदक की तरफ अगला कदम बढ़ाया।महिला गोल्फर अदिति अशोक तीसरे दौर में तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। फाइनल में एक दिन शेष है और अगर वह इसे बनाए रखती हैं, तो वह भारतीय टीम के लिए रजत पदक जीत सकती हैं। कल भी खराब मौसम की संभावना है। ऐसे में सभी भारतीय उम्मीद लगा रहें होंगे कि मौसम खराब रहे और भारत पदक जीत जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top