28 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी
जनपत की खबर Aug 02, 2021 at 03:13 PM , 458आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र में रविवार रात एक 28 वर्षीय युवक ने अपने घर में लगे पंखे के कुण्डे में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान गंवा दी। कन्ट्रोल रूम पर सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।आशियाना थाना प्रभारी बी के मिश्रा ने बताया कि रविवार रात करीब पौने बारह बजे एक 28 वर्षीय फर्नीचर कारीगर सिराज अहमद स्व महमूद हुसैन निवासी 125 सालेह नगर बंगला बाजार ने अपने घर में लगे पंखे के हुक में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी होने पर मृतक के भाई रियाज अहमद ने कन्ट्रोल रूम पर पुलिस को देर रात्रि घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को नीचे उतार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।परिजनों के मुताबिक मृतक का डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था मृतक की पत्नी अपने मायके में थी वहीं पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है I































Comments