फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपत की खबर Aug 02, 2021 at 03:10 PM , 360लखनऊ सरोजनीनगर इलाके में पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक स्कूटी ,दो नाजायज तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद किए है ।सरोजनीनगर के बिजनौर के कंकड़ निवासी आय्याज की पत्नी सन्नो ने पुलिस को सूचना दी कि मेरे पति पर कुछ अज्ञात लोगो द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की ।इस पर पीड़ित ने सरोजनीनगर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 340/ 21व 307/120 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था ।पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों कि तलाश कर रही थी ।उपनिरीक्षक विनीत सिंह अपने हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे ।तभी इसी दौरान दो अभियुक्तों में अस्मऔल अली पुत्र सादिक अली निवासी चौधरी मुहल्ला बिजनौर व हसीब पुत्र सादिक अली को गिरफ्तार किया ।यह अभियुक्त पहले से वांछित चल रहे थे ।पुलिस ने अभियुक्तों की जामा तलाशी के दौरान दो नाजायज तमंचा ,तीन अदद जिंदा कारतूस ,एक स्कूटी व अलग अलग सफेद कपड़े बरामद किए है । इन अभियुक्तों को बिजनौर चौराहे से सौ मीटर आगे चंद्रावल रोड पर गिरफ्तार किया है । इन अभियुक्तों को उपनिरीक्षक विनीत सिंह ,स्वतंत्र कुमार ,मकसूद आलम व छोटे लाल द्विवेदी ने गिरफ्तार किया है ।































Comments