पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत अस्थिर, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

जनपत की खबर , 514

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत नासाज हो गई है। एसजीपीजीआई ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। जिसके अनुसार, कल्याण सिंह को सांस में दिक्कत आ रही है। उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन पर रखा गया है। बता दें कि लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में कल्याण सिंह को बीमारी के चलते भर्ती कराया गया था। 89 साल के कल्याण सिंह को शनिवार शाम से सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद ऑक्सीजन थेरेपी शुरू कर दी गई है। अस्पताल के पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रायोनोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं। उनके स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं। आपको बता दें कि 4 जुलाई को संक्रमण और अन्य बीमारियों के चलते कल्याण सिंह को एसजीपीजीआई में एडमिट कराया गया था। पूर्व सीएम से मिलने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ कल्याण सिंह भी अस्पताल पहुंचे थे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनसे मिल चुके हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top