मस्जिदों में बकरीद की नमाज पर सिर्फ 50 लोगों के प्रवेश की अनुमति,बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
जनपत की खबर Jul 20, 2021 at 08:07 PM , 579लखनऊ। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर इस बार मस्जिदों में बकरीद की नमाज पर सिर्फ 50 लोगों के प्रवेश की अनुमति रहेगी। बुधवार को नमाज के समय शारीरिक दूरी और कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से सभी को पालन करना होगा। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली रहेगी। कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना होगा। यह जानकारी मंगलवार शाम डीसीपी ट्रैफिक रईश अख्तर ने दी।एडीसीपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि डायवर्जन के दौरान अगर वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का दबाव है। इस स्थिति में इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस, शव वाहन अथवा दमकल फंसा है तो उसके लिए संबंधित व्यक्ति को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 6389304141, 6389304242 और 9454405155 पर फोन करना होगा। इसके बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भेजकर वाहन को जाम से निकाला जाएगा। इसके अलावा अगर यातायात से संबंधित कोई अन्य समस्या है तो भी लोग यहां फोन कर सकते हैं।
इधर नहीं जा सकेंगे
सीतापुर रोड से आने वाले वाहन डालीगंज तिराहे से पक्कापुल और टीले वाली मस्जिद की ओर।
पक्के पुल से खदरा बंधा और टीले वाली मस्जिद की ओर।
हरदोई रोड से आने वाले वाहन टीले वाली मस्जिद की ओर।
कोनेश्वर चौराहे से बड़े इमामबाड़े की ओर।
नींबू पार्क चौराहे से बड़े इमामबाड़े की ओर।
चौक चौराहे से नींबू पार्क की ओर।
चरक चौराहे से फूलमंडी, खुनखुन जी कॉलेज की ओर।
शाहमीना से पक्के पुल और टीले वाली मस्जिद की ओर।
डालीगंज पुल से सीतापुर रोड होते हुए पक्का पुल की ओर।
शाहमीना तिराहे से हरदोई रोड की तरफ बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।
मिल एरिया से बुलाकी अड्डा के रास्ते पर केवल नमाजी जा सकेंगे।
बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज की ओर।
हैदरबाग से ऐशबाग ईदगाह की ओर।
नाका से ऐशबाग ईदगाह की ओर।
यहियागंज से ऐशबाग ईदगाह की ओर।
इधर से जा सकेंगे
डालीगंज रेलवे क्रासिंग से बाएं आठ नम्बर चौराहा, निरालानगर या आइटी चौराहे को।
पक्का पुल से पहले अथवा नया पक्का पुल के रास्ते।
कोनेश्वर चौराहे से चौक या मेडिकल कालेज चौराहे के रास्ते।
कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज या नए पक्के पुल से।
कोनेश्वर तिराहे से नया पक्कापुल के रास्ते।
कोनेश्वर चौराहे से चरक चौराहा से होकर।
मेडिकल कालेज से कोनेश्वर चौराहा के रास्ते।
मेडिकल कालेज से डालीगंज पुल या आइटी चौराहे के रास्ते।
आईटी चौराहे से कपूरथला या पुरनिया के रास्ते।
शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज या कोनेश्वर चौराहा से।
मवैया ओवर ब्रिज या लगड़ा फाटक होकर राजाजीपुरम के रास्ते।
राजाजीपुरम से एवरेडी या मवैया के रास्ते।
टिकैतराय तालाब से मिल एरिया, मवैया अथवा एवरेडी से जा सकेंगे।
बुलाकी अड्डे से मिल एरिया, एवरेडी या मवैया के रास्ते।
रकाबगंज पुल, नत्था तिराहे से मवैया के रास्ते।































Comments