नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह के आगमन पर प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जनपत की खबर Jul 20, 2021 at 04:01 PM , 295लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह के प्रथम लखनऊ आगमन पर प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री डा. सतीशचंद्र द्विवेदी, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश मंत्री संजय राय, सुभाष यदुवंश और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। वैभव ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा के कंधे से कंधा मिलाकर मिशन-2022 में ताकत से जुटेगा।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक जगह-जगह पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रदेश मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने वैभव सिंह को शुभकामना देते हुए युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश के जनकल्याण के कार्यों में बढ़ चढ़कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि युवाओं में वो शक्ति है जो किसी भी धारा को मोड़ने का काम कर सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी को 350 से अधिक सीटे जिताने का काम करेगी।राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा में 325 सीटे जीती थी, लेकिन इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में कम से कम 350 सीटे जीतकर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार दोबारा बनानी है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार की योजनाओं व नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में युवा मोर्चा के साथियों की बड़ी भूमिका होती है। इसलिए राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा साथी प्रदेश में हर वर्ग तक संगठन व सरकार की नीतियों का प्रचार व प्रसार करे तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचर उसे लाभ मिल सके इस दिशा में युवा मोर्चा के साथी कार्य करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः 2022 में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बने इस दिशा में कृतसंकल्पित होकर पूरे जोश के साथ कार्य करे।































Comments