नवचयनित 534 युवाओं को सीएम योगी नें बांटे नियुक्ति-पत्र

जनपत की खबर , 332

लखनऊ। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति की बाट जोह रहे युवाओं का इंतजार आज खत्म हो गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवचयनित 534 युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम और नवनियुक्त अभ्यर्थियों के बीच संवाद भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत भर्ती हुई थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेक्षिक विकास दल अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों में नियुक्ति-पत्र वितरण किया है।
 
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग अंतर्गत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 508 पदों और व्यायाम प्रशिक्षक के 26 पदों पर चयन के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विगत वर्ष प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसके बाद अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से की जा रही नियुक्तियों में बहुत ही शुचिता एवं पारदर्शिता बरती गई है। सीएम योगी का खास फोकस रहा है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी भर्तियों में न होने पाएं। इसे दृष्टिगत रखते हुए विगत चार वर्ष में चार लाख से अधिक सरकारी पदों पर योग्य युवाओं का चयन कर नियुक्ति मिली है।

योगी सरकार के “मिशन रोजगार” की कड़ी में अब युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग अंतर्गत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 508 पदों और व्यायाम प्रशिक्षक के 26 पदों पर नियुक्ति पत्र दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक राजस्व गांव में कोई ना कोई युवक मंगल दल अवश्य होना चाहिए और यह केवल खेलकूद तक ही सीमित न रहे। गांव की स्वच्छता के कार्यक्रम को इनके साथ जोड़ा जाना चाहिए। गांव में सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था के संचालन से इनको जोड़ना चाहिए। मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश में अब तक 55 हजार से अधिक युवक मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित की गई है।

यूपी सरकार युवाओं को खेल प्रशिक्षण देने को कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार “खेलो इंडिया” के स्वप्न को पूर्ण करने की ओर सतत अग्रसर है। मिशन रोजगार के तहत अब तक लगभग सवा चार लाख से अधिक युवाओं को सीएम योगी ने सरकारी नौकरी दी है। योग्यता, ईमानदारी और पारदर्शिता के बल पर प्रत्येक चयनित व्यक्ति को यह अवसर प्राप्त हुआ। विगत चार वर्षों में हुई एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top