नोएडा में आज से फिर देखिए लेजर लाइट एंड साउंड शो, ये हैं जगह और वक्त
अन्य खबरे Jul 16, 2021 at 12:42 PM , 318नोयडा।
कोयोना वायरस के कारण फैली महामारी ने सबकुछ थामकर रख दिया है। दूसरी लहर से निजात मिली तो जिंदगी फिर पटरी पर लौट रही है। आज यानि शुक्रवार से नोएडा के लोग फिर रंगीन शाम का मजा ले सकेंगे। शहर में लेजर लाइट एंड साउंड शो (Noida light and sound show) की अथॉरिटी ने फिर शुरुआत करने की इजाजत दे दी है। हालांकि, दर्शकों की संख्या आधी रहेगी और सभी को कोरोना से बचाव के सभी उपायों का कड़ाई से पालन करना होगा।
नोएडा में सेक्टर-91 स्थित औषधि पार्क और सेक्टर-15ए स्थित वाईआरएफ में लगे म्यूजिकल फाउंटेन, लेजर लाईट और साउंड शो एक बार फिर शुक्रवार से शुरू होंगे। कोरोना को देखते हुए अब प्रत्येक शो में सिर्फ 50 लोगों को बैठने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पहला शो शाम साढ़े सात से सवा आठ बजे तक। चलेगा दूसरा शो साढ़े आठ से सवा नौ बजे तक चला करेगा। इन शो का शहर के लोग लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि इसकी शुरुआत कोरोना से ठीक पहले प्राधिकरण ने की थी।
लेजर लाइट एंड साउंड शो में वेदों और भारतीय संस्कृति के आलावा और तमाम तरह की जानकारियां दी जाती हैं। पानी के फव्वारों पर रंगीन लेजर लाइट और साउंड मनोहारी दृश्य बना देते हैं। यह खासतौर से शहर के बच्चों को बहुत पसंद आया है। नोएडा अथॉरिटी ने शहर के लोगों को शाम के वक्त अच्छा मनोरंजन का साधन मुहैया करवाने के लिए दो स्थानों पर लेजर लाइट एंड साउंड शो डेवलप करवाया है।



























Comments