डॉक्टर की अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर 5 लाख रुपए ऐंठे, अब और पैसे मांग रहा आरोपी

अन्य खबरे , 303

नोएडा ।

नोएडा के सेक्टर-29 में रहने वाले एक डॉक्टर को होटल की अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए है। इसके नाम पर एक जालसाज ने डॉक्टर से चार बार में 5 लाख 18 हजार रुपये ले लिए। डॉक्टर को  झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के नजदीक कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस पहुंच गई है। इस मामले में बुधवार को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

सेक्टर-29 में रहने वाले एक डॉक्टर एक प्राइवेट अस्पताल में तैनात हैं। पिछले तीन दिनों से एक आरोपी खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का अधिकारी बताकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने डॉक्टर के मोबाइल पर फोन कर कहा कि आप नोएडा के एक होटल में गए थे। मेरे पास पूरी जानकारी है। मैं आपके पूरे परिवार को इस बारे में बता दूंगा। अगर आप अपने सम्मान और जान बचाना चाहते हैं तो मेरी मांगे पूरी करें। 

इसके बाद डॉक्टर ने 11 जुलाई को गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 58 हजार, 12 जुलाई को 1 लाख 85 हजार, 13 जुलाई को पचास हजार और 14 जुलाई को 2 लाख 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद डॉक्टर ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की।  पुलिस के मुताबिक आरोपी फरीदाबाद का रहने वाला है। वह स्पा और इस तरह के कामों में जुड़ा हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top