नोएडा कंपनी मैनेजर को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा

अन्य खबरे , 281

नोएडा । कार सवार बदमाशों ने सेक्टर-37 के पास एक कंपनी मैनेजर को लिफ्ट की और आगे जाकर उसके साथ मारपीट कर उससे सोने की ज्वेलरी और नकदी लूट ली। इसके बाद उसे एक्सप्रेस के पास उतार कर भाग गए। यह घटना मंगलवार सुबह की है। पीडि़त ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली में रहने वाले भूषण ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में मैनेजर हैं। वह 13 जुलाई को सेक्टर-37 के पास ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर तक इंतजार के दौरान उनके पास एक कार आकर रूकी। उसमें कार समेत तीन लोग सवार थे। कार चालक ने ग्रेटर नोएडा जाने के लिए लिफ्ट दिया। कुछ दूर आगे जाने के बाद कार सवार बदमाशों ने भूषण को कब्जे में ले लिया। 

आरोप है कि भूषण ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनसे सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी, नकदी लूट ली। फिर एक्सप्रेसवे की तरफ ले जाकर उन्हें उतार दिया और बदमाश वहां से भाग गए। इस मामले में पीडि़त की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top