UP में कोरोना से संक्रमित 77 नए मरीज म‍िले,46 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं

जनपत की खबर , 408

लखनऊ। यूपी में गुरुवार को कोरोना से संक्रमित 77 नए रोगी मिले। 46 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला। सिर्फ लखनऊ में 10 रोगी मिले और बाकी 28 जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हुई। अब 1,399 सक्रिय केस हैं। पाजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.6 फीसद है। 2.53 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया और अब तक कुल 6.15 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। हाथरस, कासगंज, महोबा, श्रावस्ती व अलीगढ़ कोरोना मुक्त हो चुके हैं। अभी तक कुल 17.07 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.83 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक कोरोना संक्रमण से कुल 22,705 मरीजों की मौत हो चुकी है।जुलाई माह के आगाज से ही कोरोना से होने वाली मौतों पर पूर्ण विराम लग गया है। एक जुलाई से अब तक वायरस से कोई भी मौत नहीं होने से बड़ी राहत महसूस की जा रही है। इस दौरान सिर्फ 162 नए लोग वायरस की चपेट में आए। संक्रमण घटने से सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 121 रह गई है। गुरुवार को सिर्फ 10 नए मरीज संक्रमित हुए। जबकि इस दौरान कोई भी मौत नहीं हुई। साथ ही 12 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। वहीं जून माह की बात करें तो एक माह में 210 मरीजों की मौत हुई। जबकि 2582 लोग कुल संक्रमित हुए। इस लिहाज से जुलाई में कोरोना संक्रमण में 20 गुना तक कमी आई है। वहीं मौतें पूरी तरह थम गई हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top