कोरोना टीकाकरण कैम्प का आयोजन
अन्य खबरे Jul 09, 2021 at 11:33 PM , 512लखनऊ।
दिनांक 8.7.2021 को विकासखंड गोसाईगंज की ग्राम पंचायत इचवालिया के प्राथमिक विद्यालय में कोरोना टीकाकरण कैंप का आयोजन हुआ । समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज के अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार द्वारा 150 वैक्सीन उपलब्ध कराई गयी थीं, साथ ही दूसरे दिन के लिए 200 वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात कही । चाइल्डलाइन लखनऊ के निदेशक महोदय श्री अंशुमालि शर्मा के निर्देशन में चाइल्डलाइन टीम इचवालिया गाव में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा हैं, साथ ही टीका लगवाने से क्या- क्या फायदे हैं लोगों को बताया जा रहा हैं । इस कैंप में कुल 150 लोगों ने कोरोना टीका लगवाया, जिसमें (18-44 वर्ष में 58 पुरुष व 48 महिलाएं ), (45 वर्ष से अधिक में 24 पुरुष व 20 महिलाएं ) , कुल 82 पुरुष, 68 महिलाओं ने कोरोना टीका लगवाया । कैंप मे सर्वप्रथम ग्राम प्रधान हरी सिंह ने कोरोना टीकाकरण करवाया साथ ही और ग्राम वासियों को टीका लगवाने को कहा । समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज से हेल्थवर्कर ममता देवी,मंजू , सीमा बिन्द ने लोगों को कोरोना टीका (कोविडशील्ड ) वैक्सीन लगाई व दवा भी दी, साथ ही सुझाव भी दिया की बुखार आने पर जो दवा दी गई वो खा सकते है । चाइल्डलाइन से टीम सदस्य नवीन कुमार, पारुल कुमार, स्व्यंसेवक अभिषेक कुमार , तनु ने लोगों के घर जा जाकर कैंप के बारे मे बताया और टीका लगवाने के प्रति जागरूक किया, साथ ही कैंप में लोगों की फार्म भरने में भी मदद की । नवीन कुमार ने लोगों के रजिस्ट्रेशन करने में भी मदद की । आशाबहू सुमन वर्मा, सुशीला देवी, आँगनवाडी पार्वती देवी व नैन्सी सिंह का कैंप में सहयोग रहा ।



























Comments