वाणिज्य कर भवन में आईआईएम लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार कैडर पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई।
अन्य खबरे Jul 08, 2021 at 11:31 PM , 888बैठक में विभिन्न संगठनों की प्रदेश अध्यक्षों ने कैडर पुनर्गठन पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पर सहमति।
लखनऊ। वाणिज्य कर भवन मीराबाई मार्ग लखनऊ में उ0प्र0 वाणिज्य कर सेवा संघ, उ0प्र0 वाणिज्य कर अधिकारी संघ, उ0प्र0 वाणिज्य कर मिनि0 स्टाफ एसोशिएशन, उ0प्र0 सांख्यकीय एसोसिएशन, उ0प्र0 आशुलिपिक संघ, उ0प्र0 मनोरंजन कर विभाग लिपिक संघ, उ0प्र0 वाहन चालक संघ, उ0प्र0 वाणिज्य कर संग्रह सेवा संघ, उ0प्र0 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की सामूहिक बैठक आहूत की गयी जिसमें उपरोक्त संघो द्वारा सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किया गया सभी संघों द्वारा ACS राज्य कर के तानाशाही कार्य व्यवहार पर रोष प्रकट किया गया क्योंकि वे लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करते हुए वाणिज्य कर विभाग के सभी संघो को अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान नहीं कर रहे हैं सभी संघों द्वारा निर्णय लिया गया कि एक निर्धारित समयावधि के भीतर आईआईएम लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार कैडर पुनर्गठन न होने की स्थिति में सभी संघों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा सभी संघो द्वारा एसीएस महोदय द्वारा वाणिज्य कर मुख्यालय जैसी संस्था से बिना विचार विमर्श किये बाहरी लोगों के गुमराह करने वाले परामर्श को प्राथमिकता देने की कार्य पद्धति का विरोध करने का निर्णय लिया गया है अपर मुख्य सचिव (ACS) राज्य कर के कार्यालय से ACP प्रदान करने मे मनमानी की जा रही है सभी संघो द्वारा मांग की गई है कि अपर मुख्य सचिव (ACS) राज्य कर को राज्य कर विभाग से तत्काल हटाया जाए कर्मचारियों को जानबूझकर जी0एस0टी0 व्यवस्था के चार वर्ष व्यतीत होने के उपरान्त भी कार्य दायित्व नहीं दिया गया । यदि कर्मचारियों को कार्य दायित्व प्रदान की गई होती तो लाखों की संख्या में रिटर्न स्क्रूटनी हो पाती एवं राजस्व क्षरण रोका जा सकता था । कर्मचारियों को कार्य दायित्व न दिये जाने से मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया पंजीयन का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सका जिसके कारण मा0 मुख्यमंत्री जी का महत्वाकांक्षी योजना साकार नहीं हो पा रही है उपस्थित सभी संघो द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के समक्ष उपरोक्त बिन्दुओं पर सामूहिक ज्ञापन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया । बैठक में राजवर्द्धन सिंह(प्रदेश अध्यक्ष)उ0प्र0वा0क0सेवासंघ, कपिल देव तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0वा0क0अधि0संघ, जय प्रकाश मौर्य, प्रान्तीय महामंत्री, रवीन्द्र कुमार, प्रान्तीय महामंत्री, सुरेश सिंह यादव, प्रान्तीय महामंत्री, प्रेम प्रकाश, प्रान्तीय महामंत्री, सुरेश प्रदेश अध्यक्ष, महेन्द्र सिंह, प्रान्तीय महामंत्री उपस्थित रहे ।



























Comments