तकनीकी खामी के चलते सपा के पूर्व मंत्री के भाई का पर्चा खारिज

अन्य खबरे , 324

ब्रेकिंग/ ब्लॉक प्रमुख चुनाव बरेली

बरेली के दमखोदा ब्लाक में तकनीकी खामी के चलते सपा के पूर्व मंत्री के भाई बफाउर रहमान का पर्चा खारिज, विरोध में सपाई बैठे धरने पर । 

बरेली-आलमपुर जफराबाद में पर्चे में गलती की वजह से सपा उम्मीदवार गीता का नामांकन खारिज। 

बरेली- फरीदपुर में भाजपा प्रत्याशी सोनम और सपा उम्मीदवार सुनीता सिंह के पर्चे वैध, दोनों खेमों ने की थी एक दूसरे के पर्चे पर आपत्ति, दोनों के नामांकन सही पाए गए।

बरेली - भुता में इन वक्त पर पूर्व विधायक महीपाल सिंह यादव के भाई जगमोहन यादव के खिलाफ रामाशंकर भारद्वाज कूदे, सपा ने यहां महीपाल के भाई की पुत्रबधू यशु यादव को बनाया था उम्मीदवार, मगर नामांकन किया जगमोहन यादव ने, जगमोहन और रामाशंकर दोनों के पर्चे सही मिले। 

बरेली - शेरगढ़ में सपा उम्मीदवार भूपेंद्र कुर्मी और भाजपा प्रत्याशी अरविंद गंगवार के पर्चे दुरुस्त, दोनों में होगी टक्कर। 

बरेली -नवाबगंज और भदपुरा में सभी पर्चे वैध ।

Related Articles

Comments

Back to Top