धनंजय सिंह को लखनऊ की कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया

जनपत की खबर , 463

लखनऊ।
धनंजय सिंह को लखनऊ की कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया-

धनञ्जय सिंह पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की साज़िश रचने का आरोप है!!

अभी हाल ही में भाजपा के सहयोगी दल के सहयोग से धनञ्जय सिंह की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतीं है।

 

3 जुलाई को धनंजय की पत्नी जौनपुर से बनी हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
मऊ के अजीत सिंह की हत्या 6 जनवरी 2021 को लखनऊ में कर दी गई थी


लखनऊ जिला न्यायालय ने पूर्व सांसद और 25 हज़ार रुपये के इनामी धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया है। लखनऊ में जनवरी माह में हुई पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में धनंजय सिंह आरोपी हैं। इस मामले में लखनऊ पुलिस अब तक शूटर सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कुछ महीने पहले ही धनंजय सिंह जेल से रिहा हुआ है और हाल ही में सम्पन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उसने जौनपुर से अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया और जितवा भी दिया लेकिन लखनऊ पुलिस को अब तक धनंजय सिंह नहीं मिल सका। पुलिस गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर कई बार दबिश दे चुकी है लेकिन उसके हाथ अभी तक धनंजय नहीं लग सका है।


धनंजय सिंह इस मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर हाईकोर्ट में अपील दायर कर चुके हैं लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। धनंजय सिंह के खिलाफ अजीत सिंह हत्याकांड में केस दर्ज किया गया था। इसको लेकर याची ने मामले में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देकर गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की गुजारिश की थी। याची की तरफ से कहा गया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। सुनवाई के दौरान याची के वकील ने याची की बेगुनाही वाली पर्याप्त सामग्री के साथ नई याचिका दाखिल करने की छूट के साथ यह याचिका वापस लेने की अनुमति देने का आग्रह किया था।

*अजीत सिंह हत्याकांड से थर्राया था लखनऊ*

मऊ के अजीत सिंह की हत्या 6 जनवरी 2021 को लखनऊ में कर दी गई थी। इस मामले में अजीत की पत्नी रानू सिंह ने मऊ में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आजमगढ़ के माफिया कुंटू सिंह उर्फ ध्रुव सिंह, अखंड सिंह व गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी। मऊ पुलिस ने लखनऊ में वारदात होने के कारण उसे संबंधित थाने में देने की बात कहकर वापस भेज दिया था। बाद में लखनऊ के  थाना विभूतिखंड में अजीत के करीबी मोहर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

*पत्नी श्रीकला रेड्डी बनी हैं जिला पंचायत अध्यक्ष*

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी 3 जुलाई को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीती हैं। उन्होंने बीजेपी से बगावत कर उनके खिलाफ लड़ने वाली नीलम सिंह को 15 वोट से हराकर जीत दर्ज की। उनकी जीत में उनके पति का भरपूर सहयोग रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top