नोवरा ने सदरपुर गांव में मास्क बांटा, लोगों को किया जागरूक

जनपत की खबर , 795

नोयडा।
 नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) ने सेक्टर 45 के सदरपुर गांव में मास्क वितरण किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक किया। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संस्था ने गांव के निवासियों एवं दुकानदारों को मास्क बांटे। उनसे इसकी जरूरत को समझने की अपील की।  साथ ही जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की भी बात उन्हें समझाई।  

बताते चलें कि सदरपुर गांव और कॉलोनी शहर की सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आते हैं। यहां आबादी का घनत्व क्षेत्रफल के अनुसार बेहद ज़्यादा है। इसी कारण एक जगह भीड़ जुटने और कोरोना नियम टूटने की आशंका भी ज़्यादा है। अभियान के दौरान नोवरा की सदरपुर इकाई के सदस्य भी मौजूद रहे।  मास्क वितरण के दौरान नोवरा के अध्यक्ष रंजन तोमर, उपाध्यक्ष अजय चौहान, महासचिव पुनीत राणा एवं कोर कमिटी मेंबर नितीश चौहान उपस्थित रहे। 

नोवरा सदरपुर के अध्यक्ष घनश्याम चौहान एवं टीम के  कुलदीप चौहान, अनिल चौहान, मनीष  चौहान एवं राहुल चौहान समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। इन सभी ने  मिलकर मास्क वितरण अभियान को सफल बनाया। इससे पहले नोवरा  सदरपुर के साथ  हुई  मीटिंग में  नोवरा के साथ कंधे से कन्धा मिला कर अपनी समस्याओं को सुलझाने की बात कही गई।

Related Articles

Comments

Back to Top