प्राइवेट टीचर वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद राजनाथ से मुलाकात कर समस्या बताई
जनपत की खबर Jul 04, 2021 at 06:25 PM , 284लखनऊ ।
आज प्राइवेट टीचर वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ सांसद राजनाथ जी से मुलाकात करके 1-निजी शिक्षण संस्थानो द्वारा सरकार के आदेश के बाद भी पूरा वेतन ना दीये जाने के सम्बंध मे ज्ञापन सौपा।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अक्षय तिवारी जी, प्रदेश महासचिव श्री सुधीर सिंह जी, विधिक सलाहकार श्री किशन लाल रॉय जी एवं लखनऊ मंडल महासचिव श्री जितेन्द्र पांडे ने करोना नियमो के साथ सांसद जी को अवगत कराया की कोविड 19 के कारण विगत वर्ष 2020 मे सरकार द्वारा आदेश दिया गया था की कोई भी निजी शिक्षण संस्थान अपने कर्मचारियो को ना तो निकालेंगे और ना ही वेतन रोकेगे परंतु अधिकतर निजी शिक्षण संस्थान ने सरकार के आदेश का पालन नही किया। सरकार ने इसका संज्ञान भी नही लिया । इस वर्ष भी सरकार द्वारा 19 मई 2021 को निजी शिक्षण संस्थानों को आदेश दिया गया है की शिक्षकों को पुर्ण वेतन दिया जाये । परंतु 95 प्रतिशत शिक्षण संस्थान इसका पालन नही कर रहे है ।निजी शिक्षण संस्थान के शिक्षक और कर्मचारी नौकरी से निकाले जाने के डर से खुल कर शिकायत भी नही कर पाते है।यहाँ तक की शिक्षको के वेतन से ई पी एफ तो काटा जा रहा था लेकिन जमा नही किया जा रहा है जिन शिक्षको ने इस सम्बंध मे शिक्षण संस्थान के प्रबंधको से
ई पी एफ जमा करने को कहा तो उनको नौकरी से ही निकाल दिया गया।
महोदय आपसे निवेदन है की निजी शिक्षण संस्थान के शिक्षको और कर्मचारियो के हित के लिये कमेटी गठित करके आप द्वारा दीये गये 2020 और 2021 के आदेश की अविलंब जांच कराई जाये । हम निजी संस्थान के शिक्षक पहले ही वित्तं विहीन है।
हमारी मेहनत का ईपीएफ भी ना मिले :नौकरी भी चली जाये। कोरोना काल के लॉकडाऊन मे चौतरफ रूप से प्रताडित हो रहे है। हम शिक्षको के हाथो देश का भविष्य होता है। लेकिन वर्तमान मे शिक्षको और उनके परिवारो का भविष्य अधर मे है ।































Comments