राष्ट्रीय युवा वाहिनी भाजप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में संपन्न हुई।

जनपत की खबर , 445

लखनऊ।


भाजपा वि.स. चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीत बहुमत की सरकार बनायेगी- यासिर खान, प्रदेश अध्यक्ष।

लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद द्वारा विशेष बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष यासिर खान की अध्यक्षता में किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी.शर्मा व राष्ट्रीय संरक्षक दूधनाथ तिवारी उपस्थित रहे जिसमें संगठन विस्तार, संगठन के प्रचार-प्रसार व संगठन के पदाधिकारियों की समस्याओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखित संज्ञान लिया साथ ही सभी पदाधिकारियों की समस्याओं को स्वयं ही जाना राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी शर्मा ने बताया कि कोविड़ महामारी की गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमुख पदाधिकारियों को बैठक में आमंत्रित किया और हम अपने संगठन के पदाधिकारियों को वर्तमान करोना महामारी की स्थिति को देखते हुए लगभग दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा के माध्यम से जोड़ने का कार्य करेंगे जिससे विभिन्न परिस्थितियों में यदि संगठन के सदस्य को कुछ होता है तो उनके परिजनों को उसका सीधा लाभ मिल सके हम यह सेवा निशुल्क संगठन के माध्यम से प्रदान करेंगे और साथ ही प्रदेश अध्यक्ष यासिर खान को संगठन की ओर से लखनऊ का विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया इसीक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ यासिर खान ने बताया कि हमारा उद्देश्य विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को 400 से अधिक सीटें उत्तर प्रदेश से विजई कराकर पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनाना है हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर से इसकी तैयारी कर रहे हैं और हमारा उद्देश्य प्रदेश की जनता को भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी संगठन होने के नाते सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top