पुलिस चौकी के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

अन्य खबरे , 399

ग्रेटर नोएडा।


ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना बिसरख क्षेत्र के राइस सिटी चौकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की है। लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

थाना बिसरख की प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि बीती रात को पुलिस को  राइस सिटी चौकी के पास एक नाले में 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top