12वीं मंजिल से मजदूर की मौत, मालिक और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, एक को हिरासत में लिया

अन्य खबरे , 318

नोएडा ।

नोएडा ,थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-125 स्थित एक कंपनी में मरम्मत का कार्य करते समय एक व्यक्ति 12वी मंजिल से नीचे गिर गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने कंपनी के प्रबंधकों और ठेकेदार आदि के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-125 में मैसेज विंडसोर कंपनी है। उक्त कंपनी में रविवार को मरम्मत का काम चल रहा था। मरम्मत का काम कर रहे राघवेंद्र सिसोदिया (28 वर्ष) पुत्र रामकिशन निवासी खोड़ा कॉलोनी 12वीं मंजिल से रविवार शाम को नीचे गिर गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


अपर उपायुक्त ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कंपनी के मालिक, ठेकेदार गंगाधर प्रजापति और मैसर्स विन्डसोर कंपनी के सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस ने कंपनी के ठेकेदार गंगाधर प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top