फुटओवर ब्रिज के निर्माण में ढिलाई पर कंपनी पर ब्लैक लिस्ट कर होगी कार्रवाई
अन्य खबरे Jun 23, 2021 at 10:10 AM , 268नोएडा ।
नोएडा प्राधिरकण की सीईओ ऋतु महेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari IAS) ने मंगलवार को विज्ञापन संबंधित व निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य की समीक्षा की। संबंधित अफसरों को आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी फुटओवर ब्रिज का काम 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाए। इसके अलावा जिन कंपनियों ने विज्ञापन की फीस जमा नहीं की है, उनके बोर्ड हटाने का काम बुधवार से शुरू कर दिया जाए। बैठक में विज्ञापन विभाग में अनुबंधित संविदाकारों पर चर्चा हुई।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी को बताया गया कि विज्ञापन के मद धनराशि को प्राधिकरण में जमा नहीं कराया जा रहा है। इस पर सीईओ ऋतु महेश्वारी ने आदेश दिया कि ऐसे विज्ञापनों को तत्काल हटाया जाए। उन्हें 30 जून तक तक बकाए राशि का 50 प्रतिशत, 15 जुलाई तक 75 प्रतिशत तथा 31 जुलाई तक 100 प्रतिशत भुगतान प्राधिकरण में जमा कराना होगा। अगर तय समय में बकाए का भुगतान नहीं होगा, तो उनके द्वारा जमा की गयी सेक्योरिटी मनी तथा जमानत राशि को जब्त किया जाएगा। साथ ही उनके पक्ष में गठित अनुबंधों को निरस्त कर ब्लैक लिस्ट करने का आदेश सीईओ ने दिया है।
भौतिक विज्ञापन विभाग में बीओटी आधारित जिन कॉन्ट्रैक्टर द्वारा निर्माण अवधि के पूरा होने के उपरांत भी फुटओवर ब्रिज का निर्माण कंप्लीट नहीं किया गया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। नियमानुसार जुर्माना लगाते हुए फुटओवर ब्रिज के शेष कार्यों को 15 जुलाई तक पूरा करने के लिए कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में उनके पक्ष में गठित अनुबंध को निरस्त किया जाएगा। उन्हें ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि शहर में फिल्म सिटी पार्किंग के अलावा एक्सप्रेसवे पर फुटओवर ब्रिज बनाने का काम चल रहा है।



























Comments