कैंटरों से डीजल चोरी करने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़, गैंग के सरगना को लगी गोली
अन्य खबरे Jun 23, 2021 at 10:08 AM , 276ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा मंगलवार की देर रात को ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से शातिर बदमाश घायल हो गया है। इस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं और तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात को दादरी पुलिस ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को आते हुए देखा और उसे रोकने की कोशिश की तो वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस को देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसका नाम मुस्तफा है, मुस्तफा मूल रूप से धौलाना हापुड़ का रहने वाला है। इसके पास से एक आईसर कैंटर, 100 लीटर डीजल, तेल निकालने के लिए उपकरण, पाइप और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि यह काफी शातिर बदमाश हैं। यह हाईवे किनारे खड़े कैंटर और बड़े ट्रक से डीजल निकालते थे। मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिनमें से एक को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम के मोमिन है। जो गुलावठी बुलंदशहर का रहने वाला है। वहीं, तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।



























Comments