खुले में शराब पी रहे 364 शराबी गिरफ्तार

अन्य खबरे , 272

ग्रेटर नोएडा।
 गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddh Nagar Police) ने ग्रेटर नोएडा जोन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा जोन के सभी थानाक्षेत्रों में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। खुले में शराब पी रहे 364 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी गिरफ्तार किए गए लोगों को थानों में लेकर पहुंची है। इनके खिलाफ 290 आईपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है। यह जानकारी ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने दी है।

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी रोजाना शाम 7:00 बजे के बाद आंशिक कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। इसके बावजूद जानकारी मिल रही है कि लोग खुले में शराब पी रहे हैं। दरअसल, राज्य सरकार ने शराब के ठेकों को रात 10:00 बजे तक खोलने की इजाजत दे रखी है, लेकिन लोगों को खुले में शराब पीने की इजाजत नहीं है। इन सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा जोन के सभी थानों ने मंगलवार की शाम 7:00 बजे के बाद अभियान चलाया। जिसमें 364 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग कोरोना कर्फ्यू को तोड़कर खुले में शराब पी रहे थे। 

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी लोगों को पुलिस थानों में लेकर पहुंची है। इनके खिलाफ 290 आईपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है। डीसीपी ने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कोरोना संक्रमण के कारण लागू किए गए नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। लोगों को खुले में शराब पीने और अनुशासनहीनता करने की इजाजत नहीं मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top