आठवीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, कारण जानने में जुटी पुलिस

अन्य खबरे , 318

गाजियाबाद ।

गाज़ियाबाद ,इंदिरापुरम क्षेत्र की पॉश सोसायटी शिप्रा सृष्टि में निवासी (80) वर्षीय महिला ने इमारत की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद जहां सोसायटी में रहने वाले निवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया इंदिरापुरम क्षेत्र के सोसायटी शिप्रा सृष्टि में सुदर्शना शर्मा (80) उर्फ सुलक्षणा शर्मा पत्नी स्वर्गीय मथुरादास शर्मा रहती थी। प्राथमिक जांच में अभी यही पता चला है कि वो किसी बीमारी की वजह से पिछले काफी समय से तनावग्रस्त चल रही थी। पुलिस ने बताया कि वृद्घा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर पुलिस ने उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top