सार्वजनिक जगहों पर मदिरा सेवन करते 363 लोग पकड़े गए
अन्य खबरे Jun 22, 2021 at 12:30 PM , 286नोयडख।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने में पूरी तरह सक्रिय है। रात 9 बजे के बाद सड़कों-गलियों तक पुलिस की पैनी की नजर है। बाहर घुम रहे हर निवासी से वजह की जानकारी ली जा रही है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में सोमवार की रात को सभी थाना पुलिस ने खुले में मदिरा का सेवन कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया।
इसके तहत पूरे जनपद में सघन जांच की गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 363 लोगों को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में नाइट कर्फ्यू जारी है। उन्होंने बताया कि यह बात संज्ञान में आई थी कि कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम शराब पी रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के आदेशानुसार सोमवार की देर रात तक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत जनपद में सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि ऐसे 363 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



























Comments