भतीजों ने चाचा-चाची पर किया जानलेवा हमला, चाचा की दर्दनाक हत्या

अन्य खबरे , 409

नोयडा।
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साकीपुर में पारिवारिक कलह के चलते महेंद्र और उनके बच्चों पर महेंद्र के भाई सतपाल और महेंद्र के भतीजों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महेंद्र की मौत हो गई है। महेंद्र के बच्चों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्ताल पर भर्ती करवाया है। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स पहुंच गई है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंद्र ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साकीपुर में पारिवारिक कलह के चलते 48 साल के महेंद्र, उनकी पत्नी सीमा, बेटा तनिष्क और बेटी नेहा पर महेंद्र के ही भाई सतपाल और उनके भतीजों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महेंद्र और उसके परिवार को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए ले जा रहे थे। उसी दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

हरीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने महेंद्र के शव का पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है। शेष सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top