मोबाइल के विवाद में आधा दर्जन लोग घायल

अन्य खबरे , 257

 फ़िरोज़ाबाद।

थाना रामगढ क्षेत्र के लालपुर मंडी विलाल मस्जिद के पास मोबाइल को लेकर हुये विवाद मामले में एक परिवार के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें मेडिकल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका मेडिकल कराया गया।  घायलों में नगीना पत्नी साबिर, कोयल पत्नी कोनीन, नसरीम पत्नी शकील, अकील पुत्र वकील, नगमरा पुत्री वकील आदि को मेडिकल के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया
जहां मीडिया को नगीना ने बताया कि हमारे भतीजे अकील का मोबाइल बीती रात चोरी हो गया था। सुबह के समय पडोस का लडका चला रहा था पर कोड नहीं खोल पा रहा था, जब उससे कहा हमारा मोबाइल है तो नहीं माना, फिर कहा अगर तुम्हारा है तो कोड खोल दो, नहीं खोल पाया, फिर भतीजे ने कोड खोल दिया, उसके बाद मोबाइल छीनकर भाग गया। साथ ही इसके बाद उक्त लोगों ने भतीजे अकील व हम सबके साथ मारपीट कर दी। जिसमें आठ लोग घायल हो गये। पांच मेडिकल को यहां आये हैें

Related Articles

Comments

Back to Top