ट्रस्ट को जमीन बैनामा करने वाला हरीश पाठक कोर्ट और पुलिस की नजर में फरार चल रहा
अन्य खबरे Jun 21, 2021 at 11:25 AM , 249अयोध्या।
इस समय श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट जमीन को लेकर बवाल मचा है।
*ट्रस्ट को जमीन बैनामा करने वाला हरीश पाठक कोर्ट और पुलिस की नजर में फरार चल रहा है।*
हरीश पाठक अयोध्या पुलिस के अनुसार पिछले कई सालों से फरार चल रहा है।
हरीश पाठक के खिलाफ अयोध्या पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर रखी है और धोखाधड़ी ठगी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।
हरीश पाठक के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है।
सूत्रों की मानें तो इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी है।
यह है शातिर किस्म का व्यक्ति पिछले कई सालों से फरार चल रहा है। और अब इसका नाम श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट जमीन से भी जुड़ गया है।
कई सालों से फरार चल रहा आरोपी 18 मार्च 2021 को ट्रस्ट को जमीन बैनामा करने के लिए रजिस्ट्री दफ्तर ही पहुंच गया। और वहां काफी देर तक मौजूद भी रहा लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया।
हरीश पाठक के खिलाफ अयोध्या के आसपास के कई जिलों में धोखाधड़ी और ठगी के मुकदमे पंजीकृत हैं।
2009 में साकेत गोट फार्मिंग लिमिटेड के नाम से एक कंपनी खोलकर ठगी का मायाजाल रचा था।
*गरीब मजदूर बेसहारा लोगों का करोड़ों रुपए लेकर बकरी देने की योजना चलाकर हरीश पाठक ने जमकर धोखाधड़ी की।*
हरीश पाठक ने धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए कमाए और किसी को ना बकरी दी ना ही पैसा वापस किया इसके बाद हरीश पाठक ने खुद को दिवालिया घोषित कर लिया।
अब हरीश पाठक करोड़ों रुपए की जमीन का सौदा कर रहा है और कई सालों से पुलिस और कोर्ट की नजर में फरार है।
पुलिस ने हरीश पाठक के बेटे को जेल भी भेजा और इस समय वह जमानत पर चल रहा है।
*अमित त्रिवेदी*



























Comments