25 हजार रुपए का इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
अन्य खबरे Jun 21, 2021 at 11:27 AM , 238ग्रेटर नोएडा । कोतवाली बीटा- 2 पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि एनकाउंटर में घायल बदमाश शार्प शूटर है और हत्या जैसे कई संगीन मुकदमों में पहले कई बार जेल जा चुका है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली बीटा-2 पुलिस रविवार रात डाढ़ा गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। इस पर बदमाश सर्विस रोड पर उतरकर भागने लगा, पुलिस ने बदमाश का पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग की में बदमाश को गोली लगी जिससे वो घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान कस्बा दादरी निवासी साजिद के रूप में हुई है जो एक शार्प शूटर है। वह हत्या और हत्या के प्रयास जैसे कई मामलों में आरोपी है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है। इस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।बदमाश पर पहले ही 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके पास से तमंचा, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बदमाश ने अन्य वारदातों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।



























Comments