स्वास्थ्य विभाग के मुख्यचिकित्साधिकारी के नेतृत्व मे डाँक्टरों ने किया वृक्षारोपण ।
जनपत की खबर Jun 05, 2021 at 10:38 PM , 320अखिलेश दुबे
लखनऊ। हर वर्ष पांच जून को लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पर्यावरण के साथ खिलवाड़ न करने और संरक्षित करने हेतु जागरूक किया जाता है। यह बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अलीगंज के एएनएम् ट्रेनिंग सेंटर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा पर्यावरण में संतुलन बहुत ही आवश्यक है | पर्यावरण सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं। पेड़ों की पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विकास के लिए हमने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की है जिसका परिणाम बेमौसम बारिश , बेतहाशा बढ़ती गर्मी के रूप में हमारे सामने आ रहा है | अभी भी हमारे पास में समय है, समय रहते हम चेत जाएँ तो भावी पीढ़ियों को मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा | साथ ही हम नदियों को भी प्रदूषित कर रहे हैं जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है | इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष इस दिवस की थीम रखी गयी है “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली” या रिस्टोरेशन। हमें आज यह संकल्प करना चाहिए कि हम इस धरती को सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम करेंगे |
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वृराक्षरोपण भी किया |
इस मौके उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मिलिंद वर्धन, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, चीफ फार्मासिस्ट दिलीप तिवारी, शैलेन्द्र गुप्ता व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे |































Comments